पब्लिक प्रोविडेंट फण्ड (PPF): योग्यता, ब्याज़ दर, पैसे निकालना और योगदान - सेविंग करना हो तो PPF में निवेश करे

 पब्लिक प्रोविडेंट फण्ड (PPF): योग्यता, ब्याज़ दर, पैसे निकालना और योगदान


PPF या पब्लिक प्रोविडेंट फंड भारत में प्रचलित सबसे लोकप्रिय सेविंग स्कीम्स (बचत योजनाओं) में से एक है। चूँकि इस योजना को केन्द्रीय सरकार द्वारा ऑफर किया जाता है तो इस योजना में निवेश किये गए पैसे व रिटर्न सुरक्षित व गारंटीड होते हैं।

PPF को अन्य बचत योजनाओं जैसे,  वरिष्ठ नागरिक सुरक्षा योजना (SCSS), सुकन्या समृद्धि योजना व राष्ट्रीय बचत सर्टिफिकेट (NSC), आदि के साथ लॉन्च किया गया था, जिसका मुख्य उद्देश्य छोटे निवेशकों को लाभ पहुँचाना है। इन योजनाओं में निवेश न्यूनतम 500 रुपये के साथ शुरु किया जा सकता है। PPF विशेष रुप से उन लोगों के लिए है जो सुरक्षित व गारंटीड रिटर्न वाली बचत योजनाओं की तलाश में हैं।

PPF टैक्स लाभ भी प्रदान करता है, क्योंकि यह छूट-छूट-छूट (EEE) श्रेणी के अंतर्गत आता है। इसका मतलब यह है कि पहले वर्ष, जिस वर्ष में PPF में निवेश किया गया है, में व्यक्ति को (धारा 80 सी के तहत) टैक्स में छूट मिलेगी। साथ ही, निवेश राशि के साथ PPF डिपॉज़िट पर अर्जित ब्याज पर भी कोई टैक्स नहीं लगेगा।

PPF के लिए ब्याज दर हर तिमाही सरकार द्वारा निर्धारित की जाती है। PPF की ब्याज दर वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही यानी पहली अप्रैल से 30 जून 2021 तक 7.1% तय की गई है।

PPF की विशेषताएं

  • लॉक-इन अवधि: PPF 15 साल की लॉक-इन अवधि वाला एक लॉन्ग टर्म निवेश है। इसका मतलब यह है कि PPF खाते में जमा की गई राशि को मैच्योरिटी पर ही निकाला जा सकता है, जो कि 15 वर्ष है। ये अवधि पूरी होने पर इसे 5 साल के लिए और बढ़ाया जा सकता है। समय से पहले विड्रॉल (पैसा निकालने) की अनुमति है लेकिन केवल इमरजेंसी में आप ऐसा कर सकते हैं
  • PPF पर ब्याज: PPF बैलेंस पर ब्याज की कैल्कुलेशन हर महीने की जाती है और यह ब्याज राशि हर फाइनेंशियल वर्ष के अंत में PPF खाते में जमा की जाती है। सरकार द्वारा प्रत्येक तिमाही के लिए ब्याज दरों की घोषणा की जाती है। हर महीने, ब्याज राशि की कैल्कुलेशन हर महीने की 5 तारीख के बाद, महीने के आखिरी दिन तक के सबसे कम PPF बैलेंस पर की जाती है। इसलिए, PPF निवेशकों को प्रत्येक महीने की 5 तारीख से पहले अपने PPF खाते में कॉन्ट्रीब्यूशन करने की सलाह दी जाती है
  • न्यूनतम और अधिकतम निवेश: व्यक्तियों को न्यूनतम 500 रुपये सालाना का निवेश करने की आवश्यकता होती है। व PPF खाते में एक फाइनेंशियल वर्ष में अधिकतम निवेश 1.5 लाख रुपये तक किया जा सकता है
  • टैक्सेशन: PPF सर्वश्रेष्ठ टैक्स लाभ भी प्रदान करता है क्योंकि यह छूट-छूट-छूट (EEE) श्रेणी के अंतर्गत आता है। जिसका अर्थ है कि मूल राशि, मैच्योरिटी राशि और साथ ही अर्जित ब्याज पर टैक्स नहीं लगेगा
  • PPF के बदले लोन: एक PPF खाता धारक अपने PPF बैलेंस के बदले लोन ले सकता है। हालांकि, खाता खोलने की तारीख से केवल तीसरे वर्ष की शुरुआत और छठे वर्ष के अंत के बीच ही यह लोन लिया जा सकता है। अधिकतम लोन राशि PPF बैलेंस के 25% तक लिमिटेड है ( दूसरे वर्ष के अंत में या लोन लागू होने वाले वर्ष में )।

  • योग्यता शर्तें

    • केवल एक भारतीय निवासी ही PPF खाता खोल सकता है
    • NRI, PPF खाता खोलने के लिए योग्य नहीं हैं। हालांकि, एक निवासी भारतीय जो खाता खोलने के बाद NRI बन गया है, वह मैच्योरिटी तक खाता जारी रख सकता है
    • माता-पिता / अभिभावक अपने नाबालिग बच्चों के लिए भी PPF अकाउंट खोल सकते हैं
    • जॉइंट अकाउंट और कई अकाउंट खोलने की अनुमति नहीं है
    • PPF खाता खोलने के लिए आवश्यक दस्तावेज़

      यहां उन दस्तावेजों की एक लिस्ट दी गई है, जो कि PPF खाता खोलने के समय आवश्यक होते हैं:

      • PPF खाता खोलने का फॉर्म- फॉर्म A (यह फॉर्म किसी भी बैंक से प्राप्त किया जा सकता है जो PPF खाता खोलने के लिए अधिकृत है)
      • केवाईसी दस्तावेज –  पहचान को वैरिफाई करने के लिए आधार कार्ड, वोटर आईडी, या ड्राइविंग लाइसेंस
      • ऐड्रेस प्रूफ
      • पैन कार्ड
      • पासपोर्ट साइज़ फोटो
      • नॉमिनी फॉर्म- फॉर्म E(यह फॉर्म किसी भी बैंक से प्राप्त किया जा सकता है जो PPF खाता खोलने के लिए अधिकृत है)
      • PPF अकाउंट कैसे खोलें?

        व्यक्ति डाक घरों में या नेश्नलाइज़्ड बैंकों और ICICI, एक्सिस,HDFC आदि जैसे प्रमुख प्राइवेट बैंकों के माध्यम से PPF अकाउट खोल सकते हैं।

        PPF खाता खोलने की सुविधा प्रदान करने वाले बैंक


      • कृपया ध्यान दें: बैंक केवल बिचौलिये हैं जो PPF अकाउंट को खोलने में आपकी मदद करते हैं, जो धन आप जमा करते हैं वह अभी भी सरकार को जाता है, न कि किसी विशेष बैंक को
      • PPF अकाउंट ऑनलाइन कैसे खोलें?

        यदि आपका निम्नलिखित बैंकों में किसी एक में खाता है, तो आप PPF खाता खोलने के लिए उनकी नेटबैंकिंग सेवा का उपयोग कर सकते हैं:

        • अपने नेट बैंकिंग पोर्टल पर लॉग इन करें
        • ‘Open a PPF Account’ विकल्प पर क्लिक करें
        • ‘self account’ व ‘minor account’ का विकल्प चुनें
        • आवश्यक जानकारी जैसे नॉमिनेशन, बैंक जानकारी आदि दर्ज करें
        • स्क्रीन पर दिखाए गए अपने स्थायी खाता संख्या (पैन), आदि जैसी जानकारियों को वैरिफाई करें
        • जानकारियों को वैरिफाई करने के बाद, वह राशि दर्ज करें जो आप अपने PPF खाते में जमा करना चाहते हैं
        • आपको स्टैडिंग इंस्ट्रक्शन इनेबल करने के लिए कहा जाएगा, जो बैंक को निश्चित समय पर आपके अकाउंट से राशि कटौती करने में सक्षम बनाता है
        • अपनी पसंद का विकल्प चुनने के बाद, आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी प्राप्त होगा
        • एक बार वैरिफिकेशन हो जाने के बाद, आपका PPF खाता खुल जाता है। आपको भविष्य में रेफरेंस के लिए स्क्रीन पर प्रदर्शित अकाउंट नम्बर को सेव करने की सलाह दी जाती है
        • कुछ बैंक आपसे रेफरेंस नम्बर के साथ दर्ज की गई जानकारी की हार्ड कॉपी और संबंधित बैंक को अपने केवाईसी विवरण के साथ जमा करने के लिए भी कह सकते हैं

        यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि PPF खाता खोलने के लिए प्रत्येक बैंक की अपेक्षाकृत अलग प्रक्रिया हो सकती है।

        PPF बैलेंस कैसे चेक करें?

        PPF बैलेंस ऑनलाइन कैसे चेक करें?

        यदि PPF खाता किसी बैंक की नेटबैंकिंग सेवा के माध्यम से खोला गया है, तो PPF बैलेंस आसानी से ऑनलाइन चेक किया जा सकता है:

        1. इस प्रकिया को शुरु करने से पहले ये सुनिश्चित करें कि आपका नेट बैंकिंग अकाउंट एक्टिव है
        2. अपने नेट बैंकिंग लॉग-इन आईडी व पासवर्ड के माध्यम से अपने PPF अकाउंट में लॉग-इन करें
        3. लॉग-इन करने के बाद, आपका वर्तमान  PPF अकाउंट बैलेंस आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा
        4. इंटरनेट बैंकिंग का उपयोग करके अपने खाते में लॉग-इन कर के आप अपने खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर करने, अपने PPF खाते के लिए स्टैडिंग इंस्ट्रक्शन इनेबल करने, अपना अकाउंट स्टेटमेंट डाउनलोड करने और अपना PPF लोन आवेदन फॉर्म जमा आदि कर सकते हैं

        PPF बैलेंस ऑफलाइन कैसे चेक करें?


        अकाउंट बैलेंस को ऑफ़लाइन चेक करने के लिए निम्नलिखित तरीके का पालन करें:

        बैंक PPF अकाउंट के लिए एक अलग पासबुक प्रदान करता है जिसमें आपके अकाउंट की बैलेंस राशि, अकाउंट नम्बर, बैंक शाखा, आपके खाते में क्रेडिट / डेबिट आदि की जानकारी दी जाती है। आप इस पासबुक को अपडेट करके अपने PPF अकाउंट की बैलेंस राशि की ऑफ़लाइन जांच कर सकते हैं।

        • PPF पासबुक को समय-समय पर उस बैंक की शाखा में जाकर अपडेट किया जा सकता है जहाँ से आपने PPF खाता खोला था
        • कुछ बैंकों ने बैंकों में ऑटोमेटेड पासबुक अपडेट मशीनें दी हैं। हालाँकि, आपको अपनी पासबुक अपडेट करवाने के लिए ऑपरेटिंग समय के दौरान बैंक जाने की आवश्यकता होती है
        • एक बार अपडेट करने के बाद, आपकी PPF पासबुक में बकाया राशि के साथ सभी क्रेडिट / डेबिट ट्रांजेक्शन दिखेगी

        यदि आपने डाकघर के माध्यम से PPF खाता खोला है, तो आपको अपनी पासबुक को अपडेट करने के लिए उस डाकघर जाने की आवश्यकता होगी।

        PPF बैलेंस का विड्रॉल

        PPF 15 साल की अनिवार्य लॉक-इन अवधि के तहत काम करता है। हालांकि, आपातकालीन मामलों में कुछ बैलेंस विड्रॉल किया जा सकता है। खाते से कुछ राशि को खाता खोलने के 6 वर्ष पूरा होने के बाद किया जा सकता है। उदाहरण के लिए, यदि खाता 15 फरवरी, 2013 को खोला गया था, तो फाइनेंशियल वर्ष 2018-19 के बाद से विड्रॉल किया जा सकता है। प्रति फाइनेंशियल वर्ष में केवल एक आंशिक विड्रॉल (कुछ ही पैसा निकालने) की अनुमति है। प्रति वर्ष में निकाली जा सकने वाली अधिकतम राशि निम्नलिखित में से कम होनी चाहिए है:

        • वित्तीय वर्ष के अंत में उपलब्ध राशि का 50%, पिछले वित्तीय वर्ष के अंत में उपलब्ध या
        • जिस वर्ष में निकालना है उस से चार साल पहले मौजूदा बैलेंसका 50%, पिछले वित्तीय वर्ष के अंत में उपलब्ध
        • PPF खाते से आंशिक राशि निकालने के लिए फॉर्म C जमा किया जाना चाहिए
        • जानकारी जैसे कि अकाउंट नम्बर, निकाले जाने वाली राशि आदि का उल्लेख किया जाना चाहिए
        • एक डिक्लेरेशन जिसमें ये उल्लेख होना चाहिए कि उस फाइनेंशियल वर्ष के दौरान अकाउंट से कोई अन्य राशि नहीं निकाली गई है
        • एसे मामले में,  जहाँ अकाउंट नाबालिग के नाम पर है तो एक अतिरिक्त डिक्लेरेशन देनी होगी, जिसमें ये उल्लेख होना चाहिए कि राशि नाबालिग बच्चे के उपयोग के लिए आवश्यक है जो अभी भी नाबालिग है और जीवित है
        • फॉर्म के साथ पासबुक भी जमा करनी होगी

Comments

Post a Comment